Let’s travel together.

कलेक्टर ने बैठक लेकर जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0 145

मुख्यमंत्री ग्रामीण विद्युतीकरण एवं मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की ली जानकारी
सुरेन्द्र जैन रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ भुरे ने मुख्यमंत्री ग्रामीण विद्युतीकरण एवं मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की अद्यतन जानकारी लेकर कहा कि बिजली से संबंधित समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करें।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब स्टेशनों की स्थापना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइन एवम पोल शिफ्टिंग,लो वोल्टेज की समस्या, सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के पंपों का ऊर्जीकरण होना चाहिए।

बैठक में अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव में बनाए जा रहे 33/11 केवी सब स्टेशन, फाफाडीह स्टेशन में लोड ज्यादा होने पर वहां जी आई एस 33/11 केवी सब स्टेशन स्थापित करने हेतु जमीन की आवश्यकता, तिल्दा विकासखंड अंतर्गत कोटा एवं कुटेसर में, अभनपुर विकासखंड अंतर्गत चंडी में तथा धरसीवां विकासखंड अंतर्गत मुरेठी गांव में, उरला सरोरा, बिरगांव, खमतराई एवं उमिया मार्केट में सब स्टेशन स्थापना के लिए जमीन और नयापारा ऑफिस से सीसीआई ऑफिस बिल्डिंग की जमीन एलॉटमेंट की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री मनोज कुमार वर्मा, श्री अशोक खंडेलवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजयूमो ने पौधारोपण किया     |     आदिवासी युवक ने जंगल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी     |     सेवा दिवस के रूप में मनाया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जन्म दिवस, रोपित किए विभिन्न प्रजाति के पौधे     |     छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल     |     डैम की नहरें 120 दिन बाद बंद, अब केवल पेयजल के लिए बचा पानी     |     खामेनेई की मौत पर भारत में खिंची सियासी रेडलाइन के मायने-अजय बोकिल     |     प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811