Let’s travel together.

रक्तदान के लिए आगे आए नवयुवक, शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान

0 565

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलामतपुर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तसंग्रह वाहन में किया गया। जिसमें सलामतपुर नगर व बेरखेड़ी चौराहा के 11 नवयुवकों ने आगे आकर रक्तदान किया। स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर ने बताया कि रक्तदान करना मानव जीवन के लिए सबसे पुनीत कार्य है। लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा भी समय समय पर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ताकि समय पर ज़रूरतमंदों को रक्त की कमी नही होने पाए। सोमवार को शिविर में 11 युवाओं ने रक्तदान रक्त संग्रह वाहन में किया है। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तपूर्ति के लिए सबसे बड़ा वर्ग युवाओं का ही है। रायसेन जिला अस्पताल ब्लड बैंक व सलामतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलामतपुर मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर के रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर, ब्लड बैंक रायसेन के मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रत्यूष रंजन, स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से भगत सिंह फार्मासिस्ट, बिसन सिंह घेघट ड्रेसर, गोपाल शर्मा एम पी डब्ल्यू व ब्लड डोनर सतीश, महेंद्र, शिवम चौरसिया, भगत सिंह, डॉ करतार, आलोक, झलकन सिंह, विशन घेंघट, गोपाल शर्मा, लोकेश मीना आदि युवाओं ने रक्तदान किया सभी युवाओं को रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र भी दिए गए। वहीं डॉ रवि ने कहा कि जिला अस्पताल में रक्त की कमी न हो इसके लिए क्षेत्र में लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811