Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अव्यवस्थित वाहनों पर नहीं है लगाम ,उठानी पड़ती है परेशानी

0 77

देबेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

सांची में प्रसिद्धि अनुसार न तो सुविधाएं उपलब्ध हैं न ही व्यवस्था ही सुचारू ढंग से चल रही है जिसका सीधा असर नगर वासियों को तो भोगना ही पड़ता है बावजूद इसके इस खामियाजे से यहां आने वाले पर्यटक भी अछूते नहीं रहते।
जानकारी के अनुसार यह स्थल वैसे प्रसिद्ध पर्यटन का केंद्र है परन्तु इस स्थल पर मूलभूत सुविधाएं तो दूर रहती ही है साथ ही नगर में फैलती अव्यवस्थाओं से लोगों को दोचार होना पड़ता है साथ ही बाहरी लोगों का नगर में स्थित पुरा अवशेष के साथ ही हजारों साल पुरानी ऐतिहासिकता से रूबरू होते दिखाई दे जाते हैं परन्तु नगर की छवि तब विपरीत प्रभाव डाल देती है जब नगर की सड़कों पर भी व्यवस्था का अभाव दिखाई दे जाता है नगर भर में कहीं भी सड़कों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बाजारों में सड़कों के बीचोबीच दुपहिया चार पहिया के साथ ही बडे वाहन खड़े दिखाई दे जाते हैं जिससे आवागमन तो बाधित हो ही जाता है साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी बढ़ जाता है कभी कभी तो दुर्घटना भी घटित हो जाती है तब इन असुविधा का खामियाजा लोगों को घायल हो कर भुगतना पड़ता है यही हाल नगर के प्रमुख चौराहों का भी बना रहता है जहां चौराहों पर वाहनों के खड़े होने से दुर्घटना का अंदेशा बढ जाता है सबसे खास बात यह है कि नगर का प्रमुख स्तूप पहुंच चौराहा जहां छोटे बड़े वाहनों का आसानी से खड़ा देखा जाता है इन वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोपाल विदिशा से आने जाने वाले छोटे बड़े अंधी रफ्तार से चलने वाले वाहन नहीं दिखाई देते जिससे हमेशा लोगों को चौराहों से आर पार करने मुश्किल का सामना करना पड़ता है पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण लोगों के साथ बाहरी पर्यटकों को भी अपने ही हाथों के इशारे से वाहन चालकों से विनती नुमा इशारे करते हुए पार करना पड़ता है कहने को तो यह स्थल विश्व पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है परन्तु इस स्थल के अनुरूप यहां सुविधाओं का टोटा बना रहता है तथा नगर की सड़कों पर अंधी रफ्तार पर भी पुलिस नियंत्रण करने असफल साबित हो चुकी है पुलिस मात्र अपने पुलिस थाने तक ही सिमट कर रह गई है पुलिस को न तो तेज रफ्तार न ही सड़कों पर अव्यवस्थित खड़े वाहन के साथ ही अव्यवस्था पर नजर न पहुंच पाना कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही को उजागर कर रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811