Let’s travel together.

प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद बाबा धरने से उठे

0 401

सत्येंद्र जोशी
सुल्तानपुर के पास हाईवे पर आज अज्ञात वाहन ने 16 गायों को कुचल दिया बजरंग दल और आसपास के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई तभी पूर्व मंत्री एवं कंप्यूटर बाबा विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए कलेक्टर एसपी के पहुंचने पर और उनके आश्वासन के बाद बाबा ने धरना तोड़ दिया।

रायसेन। सुल्तानपुर के पास हाईवे पर आज वाहनों द्वारा हुई गायों की हत्या को लेकर पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा सुबह से धरने पर बैठ गए थे।कलेक्टर अरविंद दुबे,पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल से चर्चा के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर भोपाल रवाना हो गए।


सूचना मिलते ही एडीएम श्री रिछारिया जी और एडिशनल एसपी अमृत मीणा मौके पर पहुंचे। और व्यवस्था को संभाला। तभी कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास कुमार सहवाल भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद बाबा ने धरना स्थगित कर दिया।

जिला कलेक्टरअरविंद दुबे  ने  बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए संबंधित नगरपालिका, जनपद पंचायतों, को निर्देश दिए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन वाहनों को भी तलाशा जाएगा जो एक्सीडेंट दुर्घटना कर रहे हैं। प्रशासन ने गायों की हत्या पर गहरी चिंता जताई और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी कोशिश करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811