Let’s travel together.

मौनी अमावस्या के दान स्नान और दान का विशेष महत्व

0 411

हिंदू धर्म में माघ मास का खास महत्व है. माघ का पवित्र  महीना शुरू हो चुका है. माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती है. मौनी अमावस्या के दान स्नान और दान का विशेष महत्व है. मौनी अमावस्या इस बार 1 फरवरी को पड़ने वाली है. इस अमावस्या के दिन विधि-विधान से भगवान की पूजा की जाती है. लेकिन इसके कुछ नियम हैं. जानते हैं मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजा, महत्व और व्रत के नियम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विधान है. इस दिन गंगा स्नान के बाद व्रत किया जाता है. मौन व्रत में रहकर भगवान की उपासना की जाती है. साथ ही लोग पवित्र नदी के किनारे पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करते हैं. कहते हैं कि जो लोग पितृ दोष से पीड़ित हैं उन्हें ये उपाय करना चाहिए.

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से पहले व्रत का संकल्प लें. इसके बाद गंगा नदी, पवित्र तालाब या कुंड में स्नान करें। स्नान के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनकर जल में तिल मिलाकर सूर्य देव को जल दें। सूर्य को जल देने के बाद मंत्र जाप और या दान करें। इस दिन अनाज, वस्त्र, तिल, कंबल और घी इत्यादि का दान शुभ है। संभव हो तो इस दिन मौन व्रत धारण करें। इस व्रत के दौरान क्रोध नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी को अपशब्द न कहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में बीएमओ की वापसी पर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन     |     भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से की सौजन्य भेंट     |     उप मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी     |     सुशासन के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार करेगी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बाल दिवस पर स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल     |     दीपावली की छुट्टियों से अब तक कर्क रेखा पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़     |     बाल दिवस, 45 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का आत्मीय स्वागत, संयुक्त मोर्चों की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन     |     पांच बार नपती, फिर भी नहीं निकला रास्ते का स्थायी समाधान, धान से भरी ट्रॉली पलटी     |     यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811