Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल 24 जनवरी 2022

0 390

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।  धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में बढ़ोत्तरी होगी। तनाव से बचकर रहें।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत बनेंगे।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों से परेशान रहेंगे।

सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्‍की के योग हैं।
कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। म‍ित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। आलस्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ तरक्‍की के योग भी बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भाई-बहनों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग हैं।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811