Let’s travel together.

श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होगा अनंत चतुर्दशी समारोह का आयोजन

0 182

समिति के समस्त पदाधिकारियों ने की कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
सी एल गौर

रायसेन । प्रति वर्ष की भांति इस बार भी जिला मुख्यालय स्थित नगर के महामाया चौक पर श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में आज शुक्रवार को रात 8:00 बजे से श्री अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें शहर की सभी गणेश झांकियां एकत्रित होंगी एवं श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा श्री गणेश उत्सव समितियों के प्रमुखों को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे, साथ ही मंदिरों के पुजारियों एवं सुंदरकांड मंडलों के प्रमुखो का सम्मान किया जाएगा। इस संबंध में मीडिया प्रभारी सीएल गौर ने बताया कि श्री अनंत चतुर्दशी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रायसेन जिले के कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहबाल करेंगे । नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगी। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति सहित सभी पदाधिकारियों ने श्री अनंत चतुर्दशी पर आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर सफल बनाने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील नगर के सभी धर्म प्रेमियों से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |     टीईटी-2026 परीक्षा स्थगित करने की मांग, मप्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र     |     गढ़ी की उद्यानिकी नर्सरी बदहाल, लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811