Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एशिया कप 2022 :: पहली बार आमने आमने होंगे भारत-श्रीलंका, इस खिलाडी की हो सकती हैं एंट्री !

0 200

मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों को फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए आज जीतना आवश्यक है।

मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों को फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए आज जीतना आवश्यक है। टीम इंडिया अगर आज भी लगातार अपना दूसरा मुकाबला हार जाती है, तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर बात करें श्रीलंका की तो उसने सही समय पर अपना खेल बेहतर कर लिया है। श्रीलंका अपने पिछले मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान से जीत कर आयी है, जबकि भारत पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपना पिछला मुकाबला हार गयी है।
इस एशिया कप में आज पहली बार भारतीय स्पिनर रविचंद्र आश्विन खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने अभी तक इस एशिया कप में कोई मुकाबला नहीं खेला है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। चहल ने 4 ओवर में 43 रन दिए थे। चहल को बाहर करने का एक और कारण यह भी है कि श्रीलंका में 3 लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं जो स्पिन अच्छा खेलते हैं। इसके चलते आश्विन की टीम में आज एंट्री हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811