Let’s travel together.

संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम-रामपाल सिंह राजपूत

0 522

कार्यकर्ताओ से केंद्र व राज्य की योजनाओ का प्रसार प्रचार करने का किया आव्हान

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी । भाजपा के पितृ पुरुष स्वर्गीय कुषाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना अभियान के तहत बूथ स्तर पर बैठको का दौर जारी है। रविवार को सिलवानी नगर
के बूथ क्रमांक 219 पंडित पुरा में बूथ विस्तारक कार्यक्रम विधायक रामपाल सिंह राजपूत की विषेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। यहां पर फिजीकल वेरिफिकेषन एवं डिजिटल लाईजेषन की जानकारी मौजूद कार्यकर्ताओं को दी गई। इस मौके पर बरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री संजू बनारसी, सलीम काजी, श्याम
साहू भी विषेष रुप से मौजूद रहें।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन विस्तार में बूथ समितियो की भूमिका अहम है। पार्टी के कार्यक्रम और केंद्र व प्रदेष सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार इन ही समितियो के माध्यम से किया जाता है। उन्होने कार्यकताओ से केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का
प्रचार प्रसार करने का आव्हाण करते हुए पात्र हितग्राहियो को योजनाओं के लाभ से लाभांवित किए जाने को लेकर अभियान चलाने का भी आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811