Let’s travel together.

बारिश तो थम गई पीछे छोड़ गई परेशानी, ग्रामीणों की सेवा में लगातार जुटे हैं अधिकारी

0 94

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

भारी बारिश ने क्षेत्र भर में नदियों नालों डेमो के उफान ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है । तथा बारिश तो थम गया नदी नालों डेमो का उफान भी थम गया परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी छोड गया जिससे ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत अंतर्गत कुछ गांव को हलाली डेम के उफान ने अपनी चपेट में ले लिया था जिससे क्षेत्र में अनेक मकान डूबे थे तथा ग्रामीणों का सबकुछ बर्बाद हो गया यहां तक कि खाने पीने से भी मोहताज हो गये परन्तु प्रशासन लगातार मदद में जुटा रहा तथा बारिश थमने के बाद बड़ी धीमी गति से पानी उतार पर पहुंच रहा है जिससे लगातार लोगों को

खानेपीने की परेशानी से जूझना पड़ रहा है लगातार नाव चल रही है जिससे लोगों का आना जाना सुनिश्चित किया जा रहा है साथ ही इसी नाव पर सवार होकर जनपद पंचायत एपीओ प्रवीण त्रिपाठी अपने साथियों के साथ गांव वालों को भोजन व पेयजलापूर्ति कर रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी हुई है एवं विभिन्न बीमारी के उपचार में जुटी है तथा नाव में सवार होकर लोगों को घर घर भोजन व पेयजल आपूर्ति की जा रही है । हालांकि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी प्रकार की पीड़ितो को परेशानी न हो हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाये ।इसी कारण प्रशासन के अधिकारी रात दिन जुटे हुए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811