Let’s travel together.

दो साल बाद उत्साह : बुद्धि विनायक गणेश प्रतिमाओं की डिजाइन के लिए इंटरनेट का सहारा,गणेश प्रतिमाओं पर भी महंगाई डायन का असर

0 155

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन। शहर में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 31 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय महापर्व के लिए दो साल बाद मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को बड़े पैमाने पर आकार लेने में लगे हैं। परम्परागत कलाकार अनुभव के सांचे में प्रतिमाओं में रंग भर रहे हैं।लेकिन ऑनडिमांड उन्हें गूगल या इंटरनेट का सहारा लेने में भी गुरेज नहीं है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सख्त हिदायत के बाद रायसेन शहर में मूर्तिकार सिर्फ मिट्टी से प्रतिमा बनाने को तवज्जो दे रहे हैं। प्राकृतिक कलर के स्थान पर वे शाइनिंग के लिए फ्लोरोसेंट कलर्स का ही चलन बनाए हुए हैं। कोरोना से उबरने के बाद इस वर्ष बडी प्रतिमाओं का भी निर्माण हो रहा है। शहर के पाटनदेव ,गंजबाजार ,नरापुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मूर्तियों का निर्माण होता है। यहां मूर्तियां लकड़ी, बोरी,सुतली, प्याल घासफून्स ,पीली व काली मिट्टी, पटिए से बनती हैं। पीली और काली मिट्टी खेतों के तालाबों से मंगवाई जाती है। गणेश चतुर्थी के आते ही दो से तीन दिन पहले मार्केट में छोटी-छोटी प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो जाएगी।

गणेश भगवान की प्रतिमाओं पर भी महंगाई का असर….
भगवान गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में भी महंगाई का असर साफ देखा जा सकता है। मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती राधेश्याम सुनील महोबिया गोविंद
प्रजापति ने बताया कि पहले जहां 3 से 4 हजार में मिट्टी की ट्राली मिल जाती थी। अब 5 से 6 हजार में मिलती है। इसी तरह सुतली जहां 40-50 रुपए में लाते थे जब 125-140 रुपए में मिलती है। इस हिसाब से देखें, तो पूरी प्रक्रिया में लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक का असर हुआ है। मूर्तिकारों ने बताया कि दो साल बाद इस वर्ष बड़ी मूर्तियों के भी ऑर्डर मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811