Let’s travel together.

रायसेन में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

0 227

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायसेन के तत्वाधान में लगभग 50 पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यशाला में भोपाल से आए वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई जी तनाव प्रबंधन की व्याख्या करते हुए बताया कि तनाव का कारण कोई न कोई बाहरी परिस्तिथिया दबाव या अन्य कोई कारण होता है और तनाव का संबंध हमारी मनोदशा पर निर्भर करता है यदि हमें तनाव से निजात पानी है तो अपने मन को शांत शीतल निर्विकार और नकारात्मक सोच से मुक्त करना होगा और इसके लिए स्व की पहचान होना आवश्यक है ।


सांची से आई रीको बहन ने आत्मा और परमात्मा का परिचय देकर प्रैक्टिकल में ध्यान कराया कार्यक्रम के संचालन में ब्रह्मा कुमार लोचन भाई ने आत्मा परमात्मा के विषय में सविस्तार परिचय दिया और राजयोग साधन की विधि और प्राप्ति ओं के विषय में बताया उन्होंने कार्यक्रम का संचालन करते हुए काव्यात्मक ढंग से कुशल संचालन किया ।

 

कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी आशीष सप्रे  ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि यदि व्यक्ति को बचपन से ही संस्कारवान बनाया जाए जैसा कि हमारे गुरुकुल और वैदिक परंपराओं में होता था तो निश्चय ही बड़े होकर लोग अपराध और कुकर्त्यों की और प्रवृत्त नहीं होंगे हमें अपने महापुरुषों और देव आत्माओं के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन को गुण संपन्न और बुराइयों से मुक्त बनाना चाहिए यही वास्तव में अध्यात्म का उद्देश्य उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और पुनः प्रशिक्षण का लाभ देने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811