Let’s travel together.

आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या को लेकर नगर परिषद का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री से 

0 47

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

नगर में एक लंबे अरसे से केंद्र एवम राज्य शासन की जनहित कारी योजनाओं में अड़ंगा लगाने वाले पुरातत्व विभाग की नीतियों के विरोध की आंच दिल्ली तक पहुंच ही गई जब मजबूरन नगर परिषद   पार्षदों को केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिलकर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की गई ।

गौरतलब है की नगर में पुरातत्व के स्थानीय अधिकारियों द्वारा नगर के लगभग दो तिहाई वार्डो की पूरी आबादी को अपनी निषिद्ध और प्रतिबंधित सीमाओं के अंदर मानते हुए किसी भी तरह के निर्माणों पर रोक लगा दी जाती जिसके परिणाम स्वरूप नगर के अधिकांश गरीब आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना जेसी केंद्र शासन की महत्वकांची योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।

एक लंबे समय से समस्या के समाधान हेतु प्रयास के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो  सांची विधायक डा प्रभुराम चौधरी जी से क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित अनुरोध पत्र लेकर  पार्षदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पहले क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान एवम फिर उनके साथ केंद्रीय पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की। इस दौरान सांसद श्री चौहान ने भी सांची की स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रतिनिधि मंडल की   बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया की आने वाले 6 से8 माहों में आपकी इस समस्या का समाधान किया जावेगा।

मंत्री जी के आश्वासन का सभी ने आभार माना प्रतिनिधि मंडल में पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक ८ रघुवीर सिंह चौहान वार्ड १४ के पार्षद प्रतिनिधि राजू वर्मा वार्ड २ के पार्षद हितेश पाल एवं नगर परिषद सांची से लेखा प्रभारी महीपत शर्मा योजना प्रभारी हिमाचल सिंह ठाकुर शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811