Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आजादी का अमृत महोत्सव

0 52

राज्य के पुरोधाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सचित्र रोचक जानकारियों को छात्र- छात्रओ ने किया नोट

टाउनहॉल में लगे छायाचित्र के माध्यम से लोगो को मिल रही शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर


रायपुर के टाउनहॉल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त से छत्तीसगढ़ के पुरोधाओ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का सचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत आज जे आर दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कक्षा 9 वी की छात्राओं कु आरती पटेल, कु छाया देवांगन, कु भारती डहरिया, कु जिया दीवान और कु कुमकुम तिवारी ने प्रदर्शनी का आवलोकन करते हुए कहा कि राज्य के स्वंत्रतता सेनानियों का उनके जीवन प्रसंगों का सचित्र वर्णन किया गया है, उनके बारे मे हमे यहां रोचक जानकारी मिली। छत्तीसगढ़ में देश के राष्ट्रपिता बापू के आगमन की जानकारी से मन में बड़ी खुशी हुई।

इसी तरह कु गुंजन सोनकर, कु कुमकुम यादव,कु गौरी देशलहरे,कु गीतिका साहू और कु फुलेश्वरी नीरे ने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी में आदिवासी आंदोलन,छत्तीसगढ़ के स्वंतत्रता सेनानी और ख्यातिप्राप्त लोगो के जीवन से जुड़ी जानकारियों को हमने अपने कापियों में नोट कर लिया है।ऐसी जानकारियों से हम अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ा सकते है।छात्राओं के साथ आए शिक्षिका श्रीमती मधुबाला और श्रीमती अनुरीमा शर्मा ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य की विभूतियो और सरकार की जनहितकारी योजाओ की जानकारी मिली।सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।इस प्रदर्शनी में ऐसी अनेक जानकारी है जिसके बारे में सचमुच में हमे पहले ज्ञात नही था। यहाँ आने वालों को राज्य से जुड़े अनेक तथ्यात्मक जानकारी सचित्र मिलेगा।

प्रदर्शनी में बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ से जुड़ी सामान्य ज्ञान की हुई क्विज

छायाचित्र प्रदर्शनी में आए छात्र- छात्राओं के लिए “संवाद आपका और हमारा” क्विज शो आयोजित किया गया।इसमें छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारियों से संबंधित सामान्य ज्ञान की क्विज प्रतियोगिता हुई।इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पूछे गए प्रश्नों का सटीक जवाब भी दिया।जिन छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर दिए उन्हें शासन से जुड़ी हुई योजनाओं की पुस्तक,फाइल,लंच बॉक्स,वाटर बॉटल प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811