शिवपुरी। 12 अगस्त 22
एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नित नए प्रयोग और मनमोहक काम कर रही टीम फ्लाईबाई अपने शानदार म्यूजिक वीडियो के साथ हाजिर है। इमोशनल, रोमांटिक, दोस्ती, त्योहार संबंधित खूबसूरत गाने बना चुकी इस टीम ने इस बार एक डांस नंबर को चुना और फिर से सबका दिल जीत लिया। आज यानी की दिनांक 12 अगस्त को फ्लाईबाई का नया गाना, ‘ नाचो दीवाने ‘ यूट्यूब पर आया और तबसे लोग इस पर झूमते नहीं थक रहे हैं। गाने का शानदार विडियो राहिल शर्मा और पराग बाथम द्वारा निर्देशित है । म्यूजिक वीडियो में स्क्रीन पर आरव कान्हा शर्मा और शांभवी स्थापक लीड रोल में हैं। मोक्ष शर्मा और कृष्णा शुक्ला ने इस गाने को गाया है। वहीं सूरज कुमार ने ‘ नाचो दीवाने ‘ को कंपोज किया है। गाने का म्यूजिक भोपाल के SSY म्यूजिक स्टूडियो में बनाया गया है और इसकी cinematography की है इम्तियाज़ शेक ने । नाचो दीवाने को इंदौर के Mr skull और शिवपुरी के होटल वेदा में इस गाने को फिल्माया गया है। जोरदार म्यूजिक और शानदार प्रस्तुति वाले गाने को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यूट्यूब के साथ साथ ये गाना अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म जैसे Spotify, Apple Music, Instagram Music पर भी उपलब्ध है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।