Let’s travel together.

मध्यप्रदेश सरकार का नहीं प्रशासनिक अधिकारियों पर अंकुश , वनविभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में

0 240

विनोद साहू
बाड़ी रायसेन। सिंघोरी अभ्यारण्य के मुख्यालय से महज दो किमी दूर बाड़ीकलाँ में तेंदुओं के शावक और तेंदुआ विगत एक सप्ताह से वस्ती में रात में आकर घर पर बंधी गायों को घायल कर रहा हैं ..रविवार की रात उसने आदिवासी आश्रम से लगे यादव के पर बंधी दुधारू गाय का शिकार किया ,गाय बंधी होने से बह उसे खींचकर नहीं ले जा सका तो उसने बहीं शिकार कर गाय को आधी खा गया ..सोमवार की रात फिर तेंदुआ वस्ती में आराम से चहलकदमी करता नजर आया ।

क्या इंसानों के शिकार के बाद जागेगा वनविभाग

सिंघोरी अभ्यारण का बाड़ी शहर में मुख्यालय हैं जिसमें एसडीओ रेंजर से लेकर तमाम वनकर्मी मौजूद हैं इसके बावजूद भी बह मोन बने बैठे हैं या फिर बह इस इंतज़ार में हैं कि यह जानवर इंसानों का शिकार करे तभी जागेगें क्या ।

वन विभाग सोता रहा तो होगा तेंदुआ का शिकार

वस्ती बाले इतने परेशान हो चुके कि अब उन्हें वन विभाग पर भरोसा नहीं रहा और बह अब अपनी जान व पशुओं की जान बचाने के लिए तेंदुए के शिकार की योजना बना रहे ।

देते हैं रटारटाया जबाव

अधिकारियों से जब पूछा जाता है कि इसे काबू में करने के लिए क्या तैयारियां हैं तो बह रटारटाया जबाव देते हैं हमनें भोपाल सूचना भेज दी और पिंजरे लगवा दिए हैं जल्दी ही हिंसक जीव पकड़ा जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811