Let’s travel together.

हलाली डैम पर पिकनिक मनाने आए लोगों को वापस लौटाया

0 175

पुलिस ने दिखाई सख्ती 1 हफ्ते पहले हलाली डैम पर हुआ था हादसा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले के हलाली डैम पर रविवार को सलामतपुर दीवानगंज पुलिस की सख्ती देखने को मिली। जहां हलाली डैम पर पिकनिक मनाने भोपाल, विदिशा, रायसेन जिले से आए लोगों को पुलिस ने समझाइश देकर वापस लौटाया। बता दें कि पिछले कि 1 हफ्ते पहले ही रविवार को हलाली डैम में भोपाल के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। 1 दिन बाद में मृतकों के शव काफी मशक्कत के बाद मिले थे। घटना को ही देखकर विदिशा और रायसेन जिले का पुलिस प्रशासन रविवार के दिन सख्त नजर आया। सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाली दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को हलाली डैम पर बड़ी संख्या में भोपाल एवं अन्य स्थानों से लोग वाटरफॉल को देखने आते हैं। और अपनी जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते हैं। और गहरे पानी में जाकर नहाते हैं। इससे दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसी के मद्देनजर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विदिशा जिले की खामखेड़ा चौकी पुलिस एवं रायसेन जिले के सलामतपुर, दीवानगंज पुलिस ने हलाली डैम पहुंचने वाले सैकड़ों पर्यटकों को डैम तक नहीं पहुंचने दिया। और वापस लौटा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हलाली डैम पहुंचे लोग मायूसी के साथ वापस लौट गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811