Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर चढ़ते समय ट्रक रिवर्स होकर 10 फिट गहरी खाई में पलटा, ड्रायवर क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

0 165

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 के बालमपुर घाटी पर एक ट्रक चढ़ते समय रिवर्स होकर अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया। ट्रक ड्राइवर गुफरान खान ने बताया कि विदिशा से गेहूं भरकर ट्रक भोपाल जा रहा था। बीती रात करीब 11 बजे के लगभग बालमपुर घाटी चढ़ते समय ट्रक पीछे रिवर्स हो गया। बहुत कोशिश की ब्रेक लग जाए मगर ब्रेक कम आने के कारण ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 1030 अनियंत्रित होते हुए 10 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गया। ट्रक में गेहूं भरा हुआ था जो घाटी पर ही बिखर गया। ये तो गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिसकी वजह से दोनों को मामूली सी चोटे आई हैं। वहीं ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में गेहूं भी अधिक भरा हुआ था। और बालमपुर घाटी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ट्रक ज्यादा देर तक प्रेशर नहीं बना पाया और बीच घाटी में जाकर रुक गया रुकते ही ट्रक पीछे रिवर्स होते हुए पलट गया। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 की बालमपुर घाटी पर अधिक चढ़ाई होने की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही बालमपुर घाटी पर सुबह लगभग 5 बजे कटनी से चावल भरकर इंदौर जा रहे आयशर मिनी ट्रक क्रमांक एचआर 38 आर 7261 ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया था। मिनी ट्रक में ड्राइवर सहित सवार तीन लोग सवार थे। जिन्होंने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसलिए तीनों को मामूली सी चोटें आई थी। वहीं एक हार्वेस्टर भी घाटी पर चढ़ते समय पलट गया था।पलटने से उसके दो टुकड़े हो गए थे। हालांकि पूरी घाटी रोड पर सुरक्षा की दृष्टी से रेडियम भी लगाए गए हैं। ताकि रात के समय वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाया जा सके। लेकिन उसके बाद भी बालमपुर घाटी पर हादसे रुकने का नाम नही ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |     22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत     |     टेट अनिवार्यता के विरोध में सक्रिय मप्र शिक्षक संघ, 6-7 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन     |     35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811