Let’s travel together.

उज्जैन महाकाल मंदिर से दर्शन कर खुरई वापस लौट रहे परिवार की बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में उतरी

0 207

सदस्यों को आईं मामूली चोटें

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सोमवार सुबह एक हादसे में बोलेरो कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खेत में उतर गई। वो तो गनीमत रही की किसी प्रकार की जनहानि होने से बच गई। और कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़िया मोड़ पर सोमवार सुबह एक बोलेरो कार ड्रायवर को नींद का झोंका आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। बोलेरो कार में खुरई का एक परिवार उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर घर वापस लौट रहे था। तभी रास्ते के कुल्हाड़िया मोड़ पर ये हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं व उनकी जान बाल-बाल बच गई। इस दुर्घटना में परिवार के सदस्यों को मामूली सी चोट आईं हैं।गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही शाम के समय सलामतपुर थाना क्षेत्र के हलाली डेम से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक युवती हाइवे के कुल्हाड़िया मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गए थे। दुर्घटना में तीनों को चोटें आईं थी। ये हलाली डैम से पिकनिक मनाकर अपने घर भोपाल लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार एक युवक 2 युवतियां अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जाकर गिर गई थीं। जिसमें तीनों को चोटें आई थी। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उक्त तीनों घायलों को उठाया गया था।हाइवे के कुल्हाड़िया गांव पर अंधा मोड़ होने की वजह से आगे दिखाई नहीं देता है। जिससे या तो वाहन चालक रोड से नीचे जाकर गिर जाते हैं या फिर किसी सामने से आ रहे वाहन में टकरा जाते हैं।शासन प्रशासन को यहां पर चेतावनी के बोर्ड लगाना चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811