Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत बने सिलवानी जनपद पंचायत के अध्यक्ष

0 748

बाबूलाल पटेल बनें जनपद उपाध्यक्ष

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत बुधवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी रामजीलाल वर्मा की उपस्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा के ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को 11 मत मिले और कांग्रेस की रश्मि भरत पटेल को 9 मत प्राप्त हुये।

बुधवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की प्रक्रिया 11 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु तीन जनपद सदस्यों ठाकुर तरूवरसिंह राजपूत, रश्मि भरत पटेल, मोहनमुरारी रघुवंशी ने अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद तीनों आवेदन स्वीकृत किये गये। नाम निर्देशन पत्र की नाम वापिसी के निर्धारित समय में एक जनपद सदस्य मोहनमुरारी रघुवंशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापिस ले लिया। जिससे दो जनपद सदस्यों भाजपा ठाकुर तरूवरसिंह राजपूत, कांग्रेस की रश्मि भरत पटेल के बीच मतदान हुआ। मतदान के समाप्ति के बाद मतगणना में ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को 11 मत मिले वहीं कांग्रेस की  रश्मि भरत पटेल को 9 मत प्राप्त हुये । इस तरह ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को जनपद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हेतु मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। बाबूलाल पटेल  को 12 वोट, महेश आदिवासी को 7 वोट,  श्रीमती निर्मला मदनगोपाल वर्मा को मात्र एक वोट मिला। नव निर्वाचित जनपद पंचायत  उपाध्यक्ष  बाबूलाल पटेल इसके पूर्व जनपद पंचायत  अध्यक्ष प्रतिनिधि थे। ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को जनपद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित होने की खबर बाहर आते ही समर्थकों ने जयकारे और ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया।

निर्वाचित जनपद सदस्यों में आरती राघवेन्द्र रघुवंशी, निर्मला मदनगोपाल वर्मा, अजुद्दीबाई पुरूषोत्तम, रश्मि भरत पटेल, उमा धीरजसिंह पटेल, रामचंद्र सिलावट, बाबूलाल धाकड़, सुनील रघुवंशी, विमलाबाई रामनारायण इमने, कृष्णा रवि मांडरे,  सरोज लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, फूलबाई जगन गौड़, विनोदकुमार षाह, मोहनमुरारी रघुवंशी, राजीवकुमार रघुवंशी, मेहरबानसिंह मरकाम, महेष आदिवासी, बंशीलाल, गंगाबाई धर्मदास इमने, तरूवरसिंह राजपूत ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811