Let’s travel together.

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर,108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल ने तोड़ा दम

0 133

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शनिवार को भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 के कुल्हाड़ीया मोड़ के पास तेज रफ्तार आरिफ कंपनी की बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार राजू रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राहगीरों ने 108 को फोन लगाया। लेकिन लगभग आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजू रैकवार विदिशा का रहने वाला था जो भोपाल से अपने घर विदिशा की ओर जा रहा था। तभी कुल्हाड़िया मोड़ के पास विदिशा से भोपाल की ओर जा रही आरिफ कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। जिससे राजू रैकवार की मौत हो गई है। मर्ग का कायम कर कार्रवाई की जा रही है। एक्सीडेंट करने वाली आरिफ कंपनी की बस को सूखी थाने में रोक लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811