– दो दिन से घर-घर कचरा कलेक्शन ठप, डंपर, जेसीबी व टैंकर भी नपा परिसर में खड़े
– पेट्रोल पंप का भुगतान न होने से संचालक ने रोका डीजल, शहर में गंदगी का संकट
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
नगरपालिका शिवपुरी में चलने वाले सभी वाहनों के पहिए थम गए। पिछले दो दिन से वाहन न चलने की वजह से शहर में कचरा कलेक्शन भी बंद हो गया।
शिवपुरी शहर में घर-घर से कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों के पहिए थम गए। इसके अलावा डंपर, जेसीबी व टैंकर आदि भी नपा परिसर में खड़े हो गए। नपा के कर्मचारियों ने बताया कि जिस पेट्रोल पंप से इन वाहनों को डीजल मिलता है, उसका भुगतान न होने की वजह से पंप संचालक ने डीजल देना बंद कर दिया।
नपा के वाहनों पर चलने वाले ड्राइवरों से लेकर अन्य स्टाफ ने भी नपा के जिम्मेदारों को बता दिया है कि भुगतान न होने की वजह से पंप वाले ने डीजल देना बंद कर दिया है।
दो दिन से कचरा गाड़ियां न चलने से शहर के कई वार्डों में घरों के बाहर कचरे के ढेर लगने लगे हैं। लोगों को बदबू और गंदगी से परेशानी हो रही है। नागरिकों ने नगरपालिका से जल्द भुगतान कर व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।