Let’s travel together.

जिला पंचायत सदस्य के पद पर राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय,पूजा राकेश चौकसे ने मतगणना में धांधली की शिकायत

0 560

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ,पर्यवेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में आवेदन देकर मतों पुनर्गणना की मांग की,जाति प्रमाणपत्र पर भी उठाए सबाल

शिवलाल यादव की रिपोर्ट

रायसेन।हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव में मतगणना के दौरान निर्वाचित घोषित राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय बरकरार है।चुनाव में उतरे प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे सहित अन्य पराजित उम्मीदवारों ने मामले की शिकायत कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे, पर्यवेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में आवेदन देकर की है।साथ ही जिला पंचायत सदस्य वार्ड 3 मेहगांव की जिला प्रशासन से मतों की पुनर्गणना कराए जाने की मांग की है।8 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में पेटियां सील करने की जानकारी अन्य प्रत्याशियों को क्यों नहीं दी गई।जबकि मतगणना के दौरान प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे जब 4274 मतों से उनके प्रतिद्वंदी राजेन्द्र बघेल से आगे चल रही थीं।ऐसी स्थिति में टेबिल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने राजेन्द्र बघेल को जीत देकर विजय प्रमाण पत्र थमा दिया गया है।उन्होंने चुनाव में मतगणना के दौरान भारी धांधली और गड़बड़ी की शिकायत करते हुए मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आला अधिकारियों कलेक्टर रायसेन व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे आरओ एसडीएम एलके खरे से निष्पक्ष तरीके से पुनर्मतगणना कराने की मांग की है।
उन्होंने जिला पंचायत सदस्य वार्ड 3 मेहगांव के चुनाव में राजेंद्र बघेल पर मनमानी गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं।मुख्यमंत्री एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व मंत्री सिलवानी के फोन आने के बाद चुनाव कराने वाले अधिकारी दबाव में हैं।उनके इशारे पर जिपं सदस्य वार्ड 3 मेहगांव सीट पर भारी हेराफेरी और धांधली कर दी गई है।

जाली जाति प्रमाण पत्र कहाँ से हुआ जारी…. जांच का विषय उठ रहे सवाल….

आवेदक पूजा राकेश चौकसे नरवर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से राजेन्द्र बघेल के जाली जाति प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए निरस्त करने की मांग की है।उनका यह भी कहना है कि बघेल समाज रायसेन तहसील में सामान्य जाति की श्रेणी में आती है।जबकि पाल गड़रिया और बघेले समाज को ही ओबीसी कोटे में शामिल किया गया है।चूंकि जिला पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित के लिए आरक्षित है।वह जुगाड़ लगाकर जिपं अध्यक्ष बनना चाहते हैं।बताया जा रहा है कि इनके अन्य4 भाई बघेल सामान्य जाति में आते हैं।इनकी रिश्तेदारी भी कोटरा ,नरवर, मेहगांव टीकोदा,डाबर में हैं।यहां बघेल समाज सामान्य जाति में आते हैं।ऐसी स्थिति में राजेंद्र बघेल ने कौनसे राजस्व विभाग के अधिकारी को गलत जानकारी देकर चोरी चुपके तरीके से अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति सर्टिफिकेट जारी करवाकर मेहगांव वार्ड 3 से अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से पिछड़ों के हक अधिकार को छीनकर चुनाव लड़ा है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई की भी मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सतलापुर शुक्रवार मार्केट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली      |     सिलवानी नगर में पंचकल्याणक महायज्ञ का आयोजन     |     अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811