Let’s travel together.

सभी त्यौहार मिल जुलकर शांति पूर्ण तरीके से मनाएं:थाना प्रभारी

0 129

-आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
आगामी त्योहारों को देखते हुए सलामतपुर के स्थानीय थाना प्रागंण में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में नगर के सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों के साथ ईद व रक्षाबंधन त्यौहार के संबंध में बैठक लेकर उपस्थित लोगों से चर्चा की। बैठक में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह सहित सलामतपुर के नवनिर्वाचित सरपंच शेर सिंह राजपूत, श्रवण मालवीय, बब्लू पठान, नीरज जैन बंटी भैया, बल्लभदास अग्रवाल, संजीव यादव, रीतेश अग्रवाल, राकेश बिल्लोरे, किशन मीणा, मकसूद मंसूरी, सचिन साहू, रूपेश यादव, हमजा जाफरी, ज़हीर मंसूरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, हिन्दू उत्सव समिति, मुस्लिम त्यौहार कमेटी एवं पत्रकार मौजूद थे। बैठक में आगामी त्योहारों जैसे ईद व रक्षाबंधन पर्व सहित आदि विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से कहा कि बारिश के मौसम में हमें पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए जगह जगह पौधरोपण करना चाहिए। और हरे भरे पेड़ नहीं काटने की अपील की। लोगों को बताया कि किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचे। बैठक में बिजली विभाग से भी आने वाले त्योहारों पर बिजली कटौती नहीं करने के लिए कहा गया।नागरिकों से कहा कि हम लोगों को मिल जुल कर अपने अपने त्योहार मनाना हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811