Let’s travel together.

डीसीबी बैंक का  ग्राहक मिलन समारोह संपन्न

0 56

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन 

DCB बैंक द्वारा अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए जी.के. पैलेस, बरेली में एक भव्य “ग्राहक मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसमें लगभग 150 से 200 ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में DCB बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शचंद्रकांत राजपूत ने बैंक की कार्यशैली, ग्राहक सेवा एवं भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। वहीं, DCB बैंक धौखेड़ा शाखा के शाखा प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने बैंक के विशेष बचत खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट, स्पेशल करंट अकाउंट एवं अन्य प्रमुख बैंकिंग उत्पादों की विस्तृत जानकारी ग्राहकों को प्रदान की।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट ग्राहकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं विशेष प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित ग्राहकों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक भोज के साथ हुआ। DCB बैंक ने ग्राहकों के प्रति अपने विश्वास, संबंध और उत्कृष्ट सेवा की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811