वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की मौजूदगी में भव्य स्वागत समारोह हुआ सम्पन्न
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर परिषद द्वारा स्वागत समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी ने की, कार्यक्रम में सर्व प्रथम वरिष्ठ पार्षदो का तिलक, पट्टीका,श्रीफल,माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत भाषण में नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वच्छता अभियान और नगर विकास में सहयोग करने का निवेदन किया।परिषद अध्यक्ष ने कहा नगर परिषद परिवार अब बड़ा हो रहा है और जिम्मेदारियां भी बढ़ रही है इस लिए नगर विकास में सभी को मिलकर सहयोग करना है।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ने सभी वरिष्ठ पार्षदो का नगर परिषद में स्वागत करते हुए विकास यात्रा में सहयोग की अपेक्षा की।
वरिष्ठ पार्षद हिमकर उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में नगर परिषद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित करने पर धन्यवाद देते हुए सहयोग का विस्वास दिलाया।कार्यक्रम का आभार नगर परिषद के सी एम ओ हरिशंकर वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षद एवं परिषद के कर्मचारी व नागरिक उपस्थित रहे।
बता दें कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर परिषद बरेली में एल्डरमैन की जो नियुक्ती की गई है उनमें हिमकर उपाध्याय वार्ड नंबर 3 ,बरेली मजदूर संघ के अध्यक्ष ,समाज एवं शहर में धार्मिक आयोजनों में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं।
वहीं फूल सिंह धाकड़ वार्ड नंबर 5, बरेली में नगर परिषद के तीन बार पार्षद रहे एवं उनकी धर्मपत्नी भी एक बार पार्षद रहीं फूल सिंह सामाजिक धार्मिक एवं समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।
हरिचरण बारिबा वार्ड नंबर 4 से आते हैं प्रेम नगर कॉलोनी में शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला के सक्रिय सदस्य हैं जो शिवरात्रि पर भव्य और विशाल शिव बारात निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं सामाजिक गतिविधियों में एवं धार्मिक गतिविधियों में एवं भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदार कार्यकर्ताओं में गिने जाते है।
बहीं हम बात करें संजय चक्रवर्ती की जो वार्ड नंबर 9 से आते हैं और नगर में निर्विवादित छवि और उच्च शिक्षित होने के साथ जनसहयोग में अपनी भूमिका निभाते हैं और आप भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे एवं अपने वार्ड में विकास की योजनाओं पर पार्षदों का सहयोग करने के साथ हमेशा समाज हित में धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं।
ऐंसा पहली बार हुआ जब नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही नगर में समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाइयां देनें का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों ने इसे संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रति शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए स्वागत किया।
सभी एल्डर मेन की नियुक्ति पर मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सभी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
बधाई देने वालों में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, बरेली मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, पार्षद पूरन भैया धाकड़, चंद्र प्रकाश मेहरा ,वीरेंद्र धाकड़ भरत शर्मा, रणवीर चौधरी, पियूष मालवी, श्याम पटेल, नंदू चांडक ,विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, शैलेंद्र पटेल ,अफजल अली ,प्रतिपाल साहू, गोपाल स्वरूप ठाकुर, दिनेश सोनी ,उमराव प्रसाद कुशवाहा, शारदा प्रसाद सराठे, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा , प्रेम मेहरा नगर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं एवं व्यापारियोंने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।