Let’s travel together.

राहुल गांधी को जिला कोर्ट ने समन जारी किया,मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है मामला

0 95

सुल्तानपुर यूपी। राहुल गांधी को जिला कोर्ट ने समन जारी किया है। जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी को कल, 20 फरवरी, सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी। आज का कार्यक्रम निर्धारित शेडयूल के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे खड़गे जी और राहुल गांधी बाबूगंज, अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में सियासी पारा फिर चढ़ रहा है। एक तरफ आज जहां अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ काफी समय बाद अमेठी आ रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी भी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811