औबेदुल्लागंज लगातार चौथी बार जिले में प्रथम
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप/ओबेदुल्लागंज रायसेन
औबेदुल्लागंज विकासखंड में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत NILP ऐप पर सामाजिक चेतना केन्द्रों के नियमित अवलोकन की जिला स्तरीय मासिक रैंकिंग जारी की गई। मार्च 2026 की टॉप-10 सूची में शासकीय हाईस्कूल तामोट के जनशिक्षक मुकेश कुमार जैन ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण चौहान, बीआरसीसी सतीश कुमार कुशवाह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संकुल समन्वयकों एवं समस्त साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है! कि औबेदुल्लागंज विकासखंड पिछले चार महीनों से लगातार जिले में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इस उपलब्धि में दिसंबर 2025 में भगत सिंह विश्वकर्मा, जनवरी 2026 में शपरव चंद चौरे, फरवरी 2026 में बलराम नागर एवं मार्च 2026 में मुकेश कुमार जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।