देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर सहित आसपास क्षेत्रों में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गेहूं तुलाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायेजा लिया ।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए केंद्रों में शामिल एसजीएज वेयरहाउस शासकीय खरीदी केंद्र सांची तथा केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया इस अवसर पर उन्होंने किसानों से भी चर्चा की कलेक्टर केंद्रों पर की गई व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दिये।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा अन्य क्षेत्रों में स्थापित खरीद केंद्र सलामतपुर बेरखेड़ी सहित अनेक केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया । तथा गेहूं की उपज भी देखी ।खरीदी केंद्र पर उपस्थित श्री बाघमारे जिला सहकारी बैंक के आकाश दीप सिंह चौहान विस्तार अधिकारी श्रीमती पूनम भट्टी सांची सहकारी समिति प्रबंधक नरेश राजपूत सलामतपुर समीति प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।