केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी होगे कार्यक्रम में शामिल
रायसेन।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रायसेन पहुचेंगे तथा यहां 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगे। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11.25 बजे रायसेन स्थित दशहरा मैदान पहुचेंगे तथा यहां प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 01.40 बजे तक उन्नत कृषि महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दोपहर 01.45 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होगे।इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार भी कार्यक्रम में शामिल होगे।