Let’s travel together.

एसडीएम अंकित जैन ने नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन व तालाब का किया निरीक्षण

0 59

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गतम ग्राम पंचायत गढ़ी में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आईएएस श्री अंकित जैन ने नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन तथा पुराने तालाब का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आंगनवाड़ी भवन का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने खिड़कियों में मच्छर जाली लगवाने तथा परिसर में “अमृत वाटिका” का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके बाद उन्होंने गांव के पुराने तालाब का निरीक्षण किया और “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जनसहयोग से श्रमदान कर तालाब की सफाई एवं गहरीकरण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और गांव में जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।
इस दौरान सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, जनपद सदस्य रिजवान खान, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, सह सचिव बृजमोहन जाटव,सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811