शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
कृषि उपज मंडी समिति के भार साधक अधिकारी एवं एसडीएम सौरभ मिश्रा, मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी एवं स्टाफ द्वारा किसी उपज मंडी में अपनी उपज विक्रय करने आए सभी किसानों का स्वागत करते हुए नाश्ते के रूप में चने परोसकर कृषि मंडी मैं अभिनव पहल की शुरुआत की।

एसडीएम सौरभ मिश्रा अपने नवाचार के लिए जाने जाते हैं इससे पूर्व भी वह कई प्रकार के नवाचार जैसे नेकी की दीवार, गरीबों के साथ दीपावली, स्टूडेंट के लिए मोबाइल उपवास, दोना पत्तल बैंक, शिक्षक बनकर स्टूडेंट को शिक्षा दान आदि कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के लिए उक्त कामों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।किसानों ने इस अभिनव पहल की सराहना की है।