बिजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
पुलिस को औबेदुल्लागंज, गौहरगंज हाईवे पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से बैग में पन्नी में छिपाकर रखा गया कुल 06 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹60000/- है।पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ उड़ीसा की ओर से लाना बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :-सुजीत यादव पिता तुलसीराम, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 बिसनखेड़ा, औबेदुल्लागंजरितेश रोहर पिता कैलाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी, गौहरगंजरितिक लोवंशी पिता सतीश, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 ग्राम आमोदा, थाना गौहरगंज आरोपी सुजीत यादव के विरुद्ध थाना औबेदुल्लागंज में पूर्व से मारपीट, दुर्घटना एवं अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हैं।
जप्त माल :-06 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजाकुल अनुमानित कीमत – ₹6,0000/-
सराहनीय योगदान :-उक्त कार्यवाही में थाना गौहरगंज के उप निरीक्षक विनोद परमार, सहायक उप निरीक्षक रमेश इवने, प्रधान आरक्षक विनय दुबे, दुर्गेश सिंह राजपूत, धर्मेंद्र परमार, आरक्षक नीरज धुर्वे, प्रवीण सिंह एवं संजीव ब्रह्मवंशी का सराहनीय योगदान रहा। गौहरगंज पुलिस को इससे पहले डोंडा चूरा पकड़ने कामयादी मिली थी।