Let’s travel together.

खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन

0 12

कथा यज्ञ समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महा आरती के बाद प्रसादी का किया वितरण

सी एल गौर रायसेन

नगर के प्रसिद्ध कुनकुन बाग वाले श्री हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान एक सप्ताह से शुरू हुई श्री राम कथा एवं श्री राम महायज्ञ आयोजन का शनिवार को समापन हो गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बालाजी सरकार के दर्शन करने एवं राम कथा सुनने तथा श्री राम महायज्ञ के आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ श्री राम महायज्ञ शाला के परिक्रमा कर दर्शन किए एवं प्रांगण में श्री राम कथा का आनंद लिया।

अंतिम दिवस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में सनातन धर्म प्रेमी हनुमान दादा जी के दरबार में पहुंचे थे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई बड़ा महोत्सव हो रहा हो, इस दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का वातावरण देखा जा रहा था हनुमान जी महाराज के दर्शन करने के पश्चात लोगों ने उनके दरबार में प्रसादी ग्रहण की एवं रात के समय में होने वाली महा आरती में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया पंडित नितिन महाराज द्वारा श्री राम महायज्ञ संपन्न कराया गया वहीं पंडित रामकृष्ण महाराज द्वारा श्री राम कथा का समापन किया गया। इस अवसर पर दादा के दरबार में मानो राम रस की वर्षा हो रही थी, राम कथा और श्री राम यज्ञ के सफल आयोजन के लिए दादा दरबार समिति के पदाधिकारीयों ने सभी सनातन धर्मियों प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए इसी प्रकार से हमेशा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ।

मंदिर के पुजारी पंडित विकास शर्मा का कहना है कि हर वर्ष भक्तों के सहयोग से ही इस प्रकार के बड़े धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होते हैं इस बार भी दादाजी की कृपा और सभी सनातन धर्म प्रेमियों के द्वारा दिए गए सहयोग से राम कथा और राम महायज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ इसके लिए दादा दरबार समिति एवं सभी सनातन धर्म प्रेमी बधाई के पात्र हैं, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इसी प्रकार से दादा के दरबार में आपका हमेशा सहयोग बना रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811