सी के पारे
इंदौर-मऊ स्पेशल सैनिक सम्मेलन में आर्मी बार कॉलेज में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अजीतसिंह शाही (PVSM, UYSM, AVSM, YSM) द्वारा श्री मनोज गार्गव जी को आर्मी बार कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान अजीत सिंह शाही ने कहा कि श्री मनोज गार्गव ने अपने कार्यों से अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्यों से समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में कमांडो बलों की वीरता और समर्पण का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के कमांडो अत्यंत कठिन प्रशिक्षण से गुजरते हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। उनका साहस, अनुशासन और देशभक्ति पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर श्री मनोज गार्गव जी को उनके परिवार, गार्गव परिवार,साकल्ले परिवार तथा श्रीमती अनीता/ सी के पारे (रायसेन) एवं भरत पारे, दिनेश पारे,अजय पारे एवं संतोष पाराशर समस्त भैंरूपुर पारे परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समाज के सभी बंधु-परिवारों ने भी उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।