Let’s travel together.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

0 19

संभाग प्रभारी डॉ तेज बहादुर सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने रखे विचार

सी एल गौर  रायसेन

भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के भोपाल संभाग प्रभारी एवं विधायक डॉ तेज़ बहादुर सिंह मौजूद रहे, वही बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की।

इस अवसर पर आयोजित बैठक का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माताकी छाया चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए की गई। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी डॉ तेज बहादुर सिंह का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम, समर्पण निधि अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी 6 अप्रैल को भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस सहित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से बन टू वन चर्चा कर संगठनात्मक कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं समय पर पदाधिकारी से कार्य करने के लिए कहा। बैठक में मौजूद भोपाल संभाग प्रभारी डॉ तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिसे जो दायित्व संगठन द्वारा सौंपा गया है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। संगठन के कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहना चाहिए इस बात का ध्यान सभी पदाधिकारी रखे।
इस अवसर पर भोपाल संभाग प्रभारी डॉ तेज बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री दीपेंद्र पाल, केशव पटेल, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811