Let’s travel together.

निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

0 13

– शिवपुरी में युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अन्तर्गत रोजगार ,स्वरोजगार एवं अप्रेंटिनशिप मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज 26 मार्च 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 7 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमे 64 युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया इस दौरान 36 आकांक्षी युवाओं का चयन हुआ उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 82 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित

विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 82 स्वरोजगारियों को 1 करोड़ 14 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया ।
आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम में आई टी आई प्राचार्य सचिन कौरव,उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक विवेक, ब्लॉक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका और आई टी आई शिवपुरी का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811