विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
सोमवार शाम लगभग तीन से चार बजे के बीच 25 किलो.900 ग्राम डोंडा, चूरा गौहरगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया। एसडीओपी शीला सुराणा द्वारा पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया गया।
पुलिस ने सोमवार को मुखबिर सूचना पर दो व्यक्ति तारानगर ओवरब्रिज, गौहरगंज के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा रखकर बिक्री हेतु खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बैग के अंदर पन्नी में छुपाकर रखा हुआ कुल 25 किलो 900 ग्राम डोडाचुरा (कीमत लगभग ₹60,000/-) बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अजय पिता किशोरसिंह रायसिख, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रमगड़ा, थाना बाड़ी, जिला रायसेन
ब्रजेश पिता दलवीरसिंह रायसिख, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रमगड़ा, थाना बाड़ी, जिला रायसेन। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के बताये गये हैं।
आरोपी अजय रायसिख के विरुद्ध थाना बाड़ी में मारपीट एवं अड़ीबाजी तथा थाना सुल्तानपुर एवं सतलापुर में मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी ब्रजेश रायसिख के विरुद्ध वन विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला थाना बाड़ी में पंजीबद्ध है।
जप्त माल –
25 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा
अनुमानित कीमत – ₹60,000/- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौहरगंज उप निरीक्षक विनोद परमार के साथ सहायक उप निरीक्षक रमेश इवने, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र परमार, विनय दुबे, दुर्गेश सिंह राजपूत, आरक्षक दिलीप चौरे, गौरव परमार, नीरज धुर्वे एवं सैनिक ओमप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।