गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन
रायसेन। शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 25 मार्च को सरकार द्वारा बढाई गई रसोई गैस की कीमत को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी उक्त जानकारी रायसेन शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं मलखान सिंह ठाकुर सेवादल अध्यक्ष रायसेन ने दी ।
नेताद्वय ने बताया कि 25 मार्च बुधवार दोपहर 12:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से गांधी प्रतिमा महामाया चौक तक विरोध प्रदर्शन कर बढ़ती हुई गैस सिलेंडर की कीमत के विरोध में रखा गया है।