Let’s travel together.

गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग

0 38

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गै़रतगंज तहसील के ग्राम पंचायत गढ़ी में स्थित नवीन शासकीय यूनानी औषधालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण अभी तक उसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व आयुष विभाग द्वारा इस भवन के निर्माण के लिए 38 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

भवन का मुख्य निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है, लेकिन शेष आवश्यक कार्य राशि के अभाव में लंबित पड़े हुए हैं। इसी वजह से औषधालय को अब तक नए भवन में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है, जिससे ग्रामीणों को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
लंबे समय से भवन के उपयोग में न होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा उसमें नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे शासकीय संपत्ति को क्षति हो रही है।

ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने संचालक आयुष्य विभाग भोपाल से मांग की है कि नवीन यूनानी औषधालय भवन की शेष लंबित राशि शीघ्र स्वीकृत की जाए, ताकि बाकी कार्य पूर्ण कराकर भवन का उद्घाटन किया जा सके और आम नागरिकों को आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यक्रम हुआ संपन्न     |     आलमपुर में श्रद्धा के साथ निकली 51फिट लंबी चुनरी यात्रा     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला,टूटा सब्र का बांध जड़े बैंक में ताले किया धरना प्रदर्शन     |     दीवानगंज में 12 घंटे में तीसरी बड़ी दुर्घटना, ट्रक ने ट्रांसफार्मर गिराया – बाल-बाल बचे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811