Let’s travel together.

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

0 132

मतदान दल निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना
प्रथम चरण में जनपद पंचायत सिलवानी और बाड़ी में 25 जून को होगा मतदान

रायसेन। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में जनपद पंचायत सिलवानी और बाड़ी में 25 जून को 2022 मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि सिलवानी तथा बाड़ी जनपद में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया द्वारा बाड़ी जनपद क्षेत्र में मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान दलों को पुष्प हार पहनाकर निर्वाचन सामग्री प्रदान कर रवाना किया गया। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा द्वारा सिलवानी जनपद क्षेत्र में मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान दलों को पुष्पहार पहनाकर निर्वाचन सामग्री प्रदान कर रवाना किया गया।

जनपद पंचायत सिलवानी में 180 तथा बाड़ी में 275 केन्द्रों पर होगा मतदान

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में 25 जून को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक सिलवानी जनपद पंचायत की 72 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 180 मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न होगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए गठित मतदान दल में चार मतदानकर्मी शामिल हैं। इस प्रकार 180 मतदान केन्द्रों पर 720 मतदानकर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगे। सिलवानी जनपद पंचायत में 99171 मतदाता हैं जिनमें 51921 पुरूष मतदाता, 47249 महिला मतदाता एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।
इसी प्रकार बाड़ी जनपद पंचायत की 106 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 275 मतदान केन्द्रों पर भी 25 जून को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। बाड़ी जनपद पंचायत के सभी 275 मतदान केन्द्रों पर 1100 मतदानकर्मी, मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगे। बाड़ी जनपद पंचायत में कुल 145779 मतदाता हैं जिनमें 78061 पुरूष मतदाता, 67717 महिला मतदाता एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतपत्र से होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में मतपत्र से मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों को मतपेटी और मतपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गए हैं। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के अलग-अलग रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बायपास पर स्कूल से चोरी गये लोहा सीमेंट के आरोपी गिरफ्त में     |     सेवा भारती के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए राज्यपाल     |     संविधान दिवस, संगठन पर्व एवं मन की बात को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक  सांची में फिक्स डिपाज़िट ब्याज दर बढ़ाने के बचत पखवाड़े का किया गया आयोजन      |     सहरिया आदिवासी परिवारों के पीछे पहुंचे राज्यपाल, पीएम जनमन योजना के तहत 34 हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश     |     68वीं राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए 4 आदिवासी मजदूर, परिजनों ने उतारी नजर और लगाए गले     |     आनंद उत्सव में खेल गतिविधियों में की सहभागिता,उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  उड़ाई पतंग     |     त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     2 दिन से दीवानगंज क्षेत्र में बादल और कोहरा, लोगो की परेशानी बड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811