मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में शनिवार को सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर निरीक्षण किया। साथ ही ओपीडी रजिस्टर, दवाओं की उपलब्धता, प्रतिदिन औसतन आने वाले मरीजों की संख्या, उपचार सुविधा आदि की जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।