Let’s travel together.

मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन

0 7

– 10 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष का होगा निर्माण

– हर वर्ग के लिए हमारी सरकार काम कर रही है- विधायक देवेंद्र जैन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम में एक अतिरिक्त कक्ष (हॉल) का निर्माण किया जाएगा। यहां रहने वाले वरिष्ठजनों के लिए इस कक्ष का निर्माण होगा। शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने इसका भूमिपूजन किया। विधायक देवेंद्र जैन ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि से अतिरिक्त कक्ष हॉल निर्माण के लिए उपलब्ध कराई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों व बालग्रह के बालकों से मुलाकात की। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चाहे वरिष्ठजन हो या बालक हो या लाड़ली बहनें हो, सभी के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त डॉ अजय खेमरिया, मंगलम अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, एसकेएस चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, रंजीत गुप्ता, विष्णु सोनी, राजेश सिंघल, संजीव भार्गव, विकास शर्मा, मंगलम के संचालकगण एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक देवेंद्र जैन ने एक दिव्यांग को ऑटोमेटिक बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी भेंट की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811