युवा बर्थडे पार्टी से होने लगे दूर मुक्तिधाम की हरियाली ने किया आकर्षित बर्थडे मना कर रोपने लगे पौधे-मनोज पाण्डे
विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति के द्वारा लगातार बल्कि प्रतिदिन पर्यावरण के लिए नित्य नए कार्य किए जा रहे हैं करीब-करीब प्रतिदिन पौधारोपण करना और उनके संरक्षण के लिए प्रत्येक दिन सेवा कार्य किया जाता है और यही सेवा कार्य अब युवाओं को भी आकर्षित करने लगा है। जिसका परिणाम देखने को मिला शुक्रवार को योगिनी एकादशी के पर्व पर जब युवा ब्राह्मण विकास परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा अपने युवा साथियों के साथ सुबह मुक्तिधाम पहुंचे जहां उन्होंने पवित्र शमी के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव पर्यावरणविद मनोज पांडे ने कहा कि मेरे पिछले 21 वर्षों से बेतवा संरक्षण एवं पर्यावरण के लिए खासतौर से मुक्तिधाम के वातावरण को बदलने के लिए किए जा रहे प्रयासों को अब युवाओं को भी आकर्षित करने का काम किया है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक अब युवा देर रात की बर्थडे पार्टीयों से बचने लगे हैं और मुक्तिधाम आकर सुबह-सुबह पौधारोपण करके अपने जन्म दिन की शुरुआत करने की परंपरा उन्होंने डाल दी है। ऐसा ही देखने को मिला जब युवा ब्राह्मण विकास परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने अपने जन्म दिन की शुरुआत मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में शमी के पौधे का रोपण करके किया। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक जीवन में हरियाली के बिना हमारा जीवन बंजर है अगर हम धरती की बंजर भूमि को हरियाली में तब्दील कर देंगे तो समझ लीजिए हमने समाज और परिवार की खुशहाली के लिए उनके जीवन मूल्यों को बचाने के लिए एक पुण्य कार्य अवश्य कर लिया है।

इस अवसर पर युवा ब्राह्मण विकास परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं काफी दिनों से देख रहा हूं की शहरवासी यहां आकर अपना जन्मदिन मनाते हैं पौधा रोपण करते हैं इसलिए मैंने भी काफी पहले सोच रखा था कि अपने जन्म दिन की शुरुआत किसी पार्टी-शार्टी से नहीं बल्कि यहां आकर पौधारोपण करके मैं अपनी जन्मदिन की शुरुआत करूंगा। उन्होंने मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने युवाओं की सोच बदलने के लिए एक बड़ा प्रयास किया है और हम आने वाले समय में हमारे जैसे अन्य युवाओं को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शमी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर काग उद्यान में कागों को एवं पशु पक्षियों को आहार का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे युवा ब्राह्मण विकास परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा पंडित अभिषेक आचार्य आदित्य राजोरिया सोनू पाल डॉ हेमंत विश्वास संतोष गुप्ता सत्यम ताम्रकार आदि मौजूद रहे।
न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा