-भोपाल से खजुराहो की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेल
– प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने की पहल
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स निकाली हैं। यह महिला सुपर बाइकर्स की टीम सोमवार को शिवपुरी आई। ‘क्वींस ऑन द व्हील्सÓ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा।
भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी होकर सोमवार को शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज होटल पहुची जहा उन्होंने सिंधिया छतरी का भी भ्रमण किया।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् की टीम द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक नोडल सौरभ गौड, पर्यटन प्रबंधन देव सोनी ऑफिस प्रभारी रामपाल सिंह कुशवाह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सौरभ गौड द्वारा सभी बाइकर्स को जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा तैयार किया गया वार्षिक कैलेंडर भेंट किया एवं उसमें चित्रित पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया एवं शिवपुरी के पर्यटन के बारे में विस्तार से बताया।
भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी।
महिला बाइकिंग टूर का नेतृत्व मुंबई की 62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं। बाइक राइडर्स समूह में भोपाल की 8, मुम्बई और नागपुर की 5-5 तथा ग्वालियर, बैंगलोर कोलकाता, पुणे और नोएडा की एक-एक महिला राइडर शामिल हैं। 13 मार्च को भोपाल में टूर का समापन होगा। इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं।