सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सांकरा निको।पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) के निर्देशन में सिलतरा चौकी पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर 17असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की।
पुलिस ने चाकूबाजों, चाकू लेकर घुमने वालों, बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, सोशल मीडिया में धारदार हथियार लेकर फोटो अपलोड करने वालो सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध यह विशेष अभियान चलाया

16 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई एवं एक स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार किया गया
चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों सहित अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए चाकूबाजों, चाकू लेकर घुमने वालों, बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, सोशल मीडिया में धारदार हथियार लेकर फोटो अपलोड करने वालो तथा अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों तथा ऑन लाईन चाकू मंगाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है
चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में थाना धरसींवा क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त कर अपराधियों एवं बदमाशों के धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के दौरान कुल 16 बदमाशों, असमाजिक तत्वों, अपराधों से संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया। साथ ही लम्बे समय से फरार चल रहे 01 स्थाई वारंटी को भी पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इसके साथ ही चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी पाईंट लगाकर समस्त वाहनों की बारिकी से जांच व चेकिंग करने के साथ ही क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग कर सांकरा, धनेली, सिलतरा जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।