सी के पारे रायसेन
दिन में रंग-पंचमी, रात में ‘रन-पंचमी’; टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया।तीन बार विश्व विजेता बनी टीम इंडिया के समान में सड़क पर उतरे युवाओं ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया। इस बार टीम इंडिया ने पहली बार द टी-20 विश्व कप अपनी जमीन पर अहमदावाद में जीता।

जश्न का माहौल रायसेन जिले सहित पूरे देश में दिवाली जैसा नजारा नजर आया। जीत की खुशी में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।देर रात तक आतिशबाजी और गुलाल उड़ाया कर लोगो ने जश्न मनाया।लोगो के उत्साह आसमान में गूँजते पटाखों के बीच ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से पूरा रायसेन गूंज उठा।

भारत ने घरेलू सरजमीं पर विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हे।इसी जीत का क्रिकेट प्रेमियों ने गुलाल उड़ाकर मनाया जीत का उत्सव।रायसेन के हर चौराहे पर ढोल-नगाड़ों की थाप, आधी रात तक मना जश्न।