Let’s travel together.

डैम की नहरें 120 दिन बाद बंद, अब केवल पेयजल के लिए बचा पानी

0 21

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हलाली डैम परियोजना के तहत किसानों की सिंचाई के लिए 5 नवंबर को नहरों में पानी छोड़ा गया था। करीब चार महीने यानी लगभग 120 दिन तक पानी देने के बाद अब नहरों को बंद कर दिया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी बी.के. बागुल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि डैम में अब केवल पेयजल के लिए ही पर्याप्त पानी बचा है, इसलिए शुक्रवार से नहरों में पानी छोड़ना बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की आवश्यकता को प्राथमिकता दी जा रही है, इसी कारण सिंचाई के लिए पानी रोका गया है। नहर से लगभग सभी किसानों की पूर्ति हो गई है जो किसान रह गए हैं वह अपने निजी संसाधनों से सिंचाई कर सकते है।
नहर बंद होने से क्षेत्र के कई किसानों को अब अपनी फसलों की सिंचाई को लेकर चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और अन्य रबी फसलों को पानी की जरूरत रहती है, ऐसे में नहर बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जितेंद्र मीणा, संदीप मीणा, महेंद्र मीणा, हरि पटेल लोधी, महेश लोधी, जसवंत लोधी, हेमंत लोधी
आदि किसानों का कहना है कि धूप तेज पढ़ने लगी है जिस कारण कई किसानों को फसलों में अभी भी पानी की आवश्यकता पड़ेगी।
इसलिए कुछ दिनों के लिए नहर को चालू रखना चाहिए था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजयूमो ने पौधारोपण किया     |     आदिवासी युवक ने जंगल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी     |     सेवा दिवस के रूप में मनाया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जन्म दिवस, रोपित किए विभिन्न प्रजाति के पौधे     |     छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल     |     डैम की नहरें 120 दिन बाद बंद, अब केवल पेयजल के लिए बचा पानी     |     खामेनेई की मौत पर भारत में खिंची सियासी रेडलाइन के मायने-अजय बोकिल     |     प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811