Let’s travel together.

होली से पहले अवैध शराब पर बड़ा प्रहार  30 पेटी शराब जब्त, चालक फरार

0 215

 सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन 

होली से पहले अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रायसेन जिले के सुल्तानगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। हालांकि, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, लेकिन अपना मोबाइल वहीं छोड़ गया। अब सवाल यह है कि क्या यही मोबाइल पुलिस को आरोपी तक पहुंचा देगा?होली

त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानगंज–सुनवाहा मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान बिना नंबर की सफेद आई-20 कार को रोकने का प्रयास किया गया।लेकिन चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।एएसआई महेश अग्निहोत्री ने बताया वाहन की तलाशी लेने पर 30 पेटियों में कुल 1499 सीलबंद क्वार्टर देशी मदिरा मसाला बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये मूल्य की कार भी जब्त की है।नियमों के तहत नमूना क्वार्टर सुरक्षित कर शेष शराब को सील कर कब्जे में लिया गया है।

सबसे अहम बात यह है कि फरार आरोपी अपना मोबाइल फोन कार में ही छोड़ गया। अब पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल, सिम रजिस्ट्रेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, वाहन के पंजीयन विवरण और मोबाइल डेटा जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। होली से पहले की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।अब देखना होगा कि मोबाइल और जब्त कार पुलिस को आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंचा पाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811