खनिज अधिकारी की धमाकेदार कार्यवाही: क्रेशर को किया गया सील
अभिषेक असाटी बकस्वाहा
छतरपुर जिले से 100 किमी दूर स्थित बक्सवाहा से जुड़ी दमोह व सागर रोड पर लगभग 10-15 क्रेशरों के संचालन से किसानों व ग्रामीणों की परेशानियों को लेकर हो रहे सतत पत्राचार उपरांत बीते रोज खनिज अधिकारी ने क्रेशर प्लांटों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान खनिज अधिकारी ने संचालित धर्मेंद्र बुधवानी जैन स्टोन क्रेशर पर कार्यवाही करते हुए उक्त क्रेशर को शील्ड किया वही पौडी के पास स्थित राधे स्टोन क्रेशर का ओवरलोड वाहन हाइवा Mp 34 zc6678 पर कार्यवाही कर वाहन जप्त कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
– जैन स्टोन क्रेशर को शील्ड किया गया
– ओवरलोड वाहन हाइवा Mp 34 zc6678 जप्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया
– क्रेशर प्लांटों का निरीक्षण किया गया
– क्रेशर संचालकों को चेतावनी दी गई, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी
– क्रेशर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की तैयारी
– क्रेशर संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा
– क्रेशर प्लांटों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी
– नियमों को ताक पर रख चलाए जा रहे क्रेशर
– जैसा कि आपको बता दें कि बक्सवाहा में लगभग 15 स्टोन क्रशर संचालित हैं और वही देखा जाए तो किसी भी क्रेशर पर नियम के तहत क्रेशर को नहीं चलाया जा रहा है शासन के नियमों की क्रशर संचालकों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वहीं लीज से अधिक खनन किया जा रहा है जी और शासन के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है

आपको बता दें की पौड़ी के पास स्थित राधे-राधे स्टोन केसर पर शासन की खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ना तो पानी के लिए फवारा लगाए गए हैं ना ही बाउंड्री बाल है और यहां तक की जहां खनन किया जा रहा है वह शासन के नियम विरुद्ध है इस क्रेशर द्वारा निरंतर ओवरलोड वाहन क्रेशर से निकले जाते हैं जिस और शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है अब देखना यह है कि शासन इन क्रेशरो पर क्या कार्यवाही करती है।
खनिज अधिकारी प्रभा शर्माने कहा कि क्रेशर संचालकों को नियमों का पालन करना होगा। ओवरलोड वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।